केरलम में बारिश का दौर जारी, 29 अगस्त तक अलर्ट
24 अगस्त, नई दिल्ली: केरलम में बारिश लगातार जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, 29 अगस्त तक राज्य में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 25 अगस्त तक आंधी-तूफान को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है। इडुक्की और कोट्टायम में तेज बारिश हुई है।
वहीं, केरलम और कर्नाटक के तटीय इलाकों के साथ लक्षद्वीप में 25 अगस्त तक 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जो 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। इसे देखते हुए मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।
हालांकि, 1 जून से 23 अगस्त के बीच केरल में सामान्य से 24 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। (File Photo)