राज्य

केरलम में भीषण सड़क हादसा, 8 छात्रों की मौत

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
केरलम में भीषण सड़क हादसा, 8 छात्रों की मौत

सितंबर 05, नई दिल्ली: केरलम के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में आठ छात्रों की मौत हो गई। सभी मृतक छात्र तमिलनाडु के डिंडीगुल के P.S.N.A. कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के छात्र थे। पुलिस के मुताबिक तेज रफ्तार छात्रों की कार हाईवे पर खड़े एक ट्रक से जा टकराई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और छात्रों की जान चली गई। पुलिस के अनुसार यह हादसा शुक्रवार रात करीब 11 बजकर 40 मिनट पर कैपमंगलम इलाके के पनम्बिकुन्नु में हुआ। उस समय कार गुरुवायुर से कोडुंगल्लूर की ओर जा रही थी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य आपातकालीन दल मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव का काम शुरू किया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फोटो कैप्शन: केरलम के त्रिशूर में भीषण सड़क हादसा हो गया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।