केरलम में महिला कांग्रेस विधायक के साथ हाथपाई:कार्यकर्ताओं ने हाथ मरोड़ा, धक्का-मुक्की की; राम्या हरिदास अस्पताल में भर्ती, 7 लोगों पर FIR
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →केरल के तिरुवनंतपुरम जिले के चिरयिनकीझु में शुक्रवार रात कांग्रेस विधायक राम्या हरिदास और स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। झड़प का वीडियो भी सामने आया है। इसमें राम्या के साथ कुछ लोग हाथापाई करते दिख रहे हैं। लोगों ने विधायक का हाथ पीछे की ओर मरोड़ दिया।
वीडियो में विधायक अपना हाथ छोड़ने के लिए कहती हैं और सामने मौजूद व्यक्ति से पूछती हैं कि वह कौन है। घटना के बाद विधायक को चिरयिनकीझु तालुक अस्पताल में इलाज कराया।
पुलिस ने उनकी शिकायत पर जिला पंचायत सदस्य सजित मुथंबलम और पार्टी नेता साजद समेत 7 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है।
वॉट्सएप पोस्ट को लेकर शुरू हुआ था विवाद पुलिस के मुताबिक, विवाद विधायक के स्टाफ सदस्य पालयम प्रदीप के ब्लॉक पंचायत समिति की बैठक में शामिल होने को लेकर शुरू हुआ। विधायक का कहना है कि प्रदीप उनके पर्सनल असिस्टेंट हैं। वहीं, साजद का दावा है कि विधायक के पीए कोई और व्यक्ति हैं, जिसका नाम विमल है।
विधायक राम्या ने बताया कि इलाके में हाल ही में बैंक का चुनाव हुआ था। कांग्रेस के सदस्य तीन अलग-अलग पैनल से चुनाव लड़ रहे थे। उन्होंने किसी भी पैनल के सम्मेलन में शामिल होने से इनकार कर दिया था, ताकि किसी एक गुट का समर्थन करने का संदेश न जाए। इसके बाद साजद ने वॉट्सएप और सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ टिप्पणियां कीं।
हरिदास के मुताबिक, जब उन्होंने साजद से इन पोस्ट के बारे में पूछा तो उसने कहा कि सजित और विश्वनाथन के कहने पर ये पोस्ट किए गए थे। बाद में साजद ने उन्हें अपने घर बुलाकर इस मुद्दे पर बात करने के लिए कहा। विधायक ने लगाया धमकी और हमले का आरोप विधायक के मुताबिक, वह कुछ लोगों के साथ साजद के घर पहुंचीं।
इसी दौरान सजित, अधीश, बिनॉय और कई अन्य लोग भी वहां आ गए। विधायक का आरोप है कि सजित ने उनके साथ आक्रामक व्यवहार किया और उन्हें धमकी दी। उन्होंने दावा किया कि सजित ने कहा कि जिस तरह वह वहां आई हैं, उसी तरह पैदल वापस नहीं जा पाएंगी। विधायक ने आरोप लगाया कि उनके और उनके साथियों के खिलाफ साजिश रची गई थी।
उन्होंने बताया कि विवाद के दौरान उन्हें चोटें आईं। इसके बाद उन्होंने अस्पताल में इलाज कराया। पार्टी नेता साजद का आरोप- विधायक के लोग जबरन दुकान से ले गए साजद ने विधायक के आरोपों को
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar