अपराध

केरलम में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत:सड़क किनारे फोन पर बात करने रुका था परिवार, तभी कार ने कुचला

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 24 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
केरलम में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत:सड़क किनारे फोन पर बात करने रुका था परिवार, तभी कार ने कुचला

केरलम के त्रिशूर में शनिवार देर रात एक बाइक सवार परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों तीन साल का बच्चा भी शामिल था। मृतकों की पहचान चावक्कड़ के एडक्काझियूर निवासी 35 वर्षीय मुनीर, उनकी 25 वर्षीय पत्नी सफना और उनके बेटे यामिल ऐबक के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था।

इसी दौरान किसी का फोन आने पर मुनीर ने अपनी बाइक गुरुवायूर-कुन्नमकुलम सड़क किनारे खड़ी की थी। इसी दौरान पीछे से फुल स्पीड में आ रही एक कार ने बाइक को टक्कर मारते हुए तीनों को कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि पूरी बाइक से परखच्चे उड़ गए। कार का अगला हिस्सा भी डैमेज हो गया। हादसे के बाद ड्राइवर कार छोड़कर मौके से फरार हो गया।

पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। हादसे की 2 तस्वीरें…

कार की टक्कर से तीनों उछलकर 50 मीटर दूर गिरे गुरुवायूर पुलिस ने बताया कि कार की टक्कर से परिवार के तीनों सदस्य उछलकर करीब 50 मीटर दूर जा गिरे थे। स्थानीय लोगों ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही तीनों की मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद कार ड्राइवर ने कुछ दूरी पर कार रोकी और उतरकर फरार हो गया। जबकि कार में पिछली सीट पर बैठे दो लोग वहीं रहे। पुलिस ने इन दोनों को हिरासत में ले लिया है। अब ड्राइवर की तलाश की जा रही है। --------------

ये खबर भी पढ़ें… उदयपुर- बेटे से झगड़ा हुआ, मां को स्कॉर्पियो से कुचला,VIDEO उदयपुर में बदमाशों ने स्कॉर्पियो गाड़ी से महिला को कुचल कर मार डाला। महिला के बेटे का आरोपियों से पहले से विवाद चल रहा था। दोपहर में दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। शाम को स्कॉर्पियो और दो थार में 20-25 बदमाश पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें…

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

केरलम के त्रिशूर में एक परिवार के तीन सदस्यों की दुखद मृत्यु हुई, जिसमें 3 साल का बच्चा भी शामिल है। घटना तब घटी जब परिवार शादी समारोह से लौटते हुए बाइक पर फोन पर बात कर रहा था और अचानक एक कार ने उन्हें कुचल दिया। यह विषय सड़क सुरक्षा और मोबाइल उपयोग के खतरों को उजागर करता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि छोटी सी विचलन भी जीवन बदल सकती है, और सड़क दुर्घटनाओं में परिवारों पर गहरा प्रभाव पड़ता है। आम जनता पर इसका असर यह है कि लोग मोबाइल उपयोग करते समय अधिक सतर्क रहने के लिए प्रेरित ह

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।