'KGF' से पहले क्या थी यश की पहचान? टीवी से शुरू किया था करियर

इन दिनों फिल्म 'टॉक्सिक' में नजर आ रहे एक्टर यश को लेकर फिर से ये बहस छिड़ गई है कि 'KGF' से पहले उनकी क्या पहचान थी? मशहूर प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद ने साल 2023 में यश को लेकर बयान दिया था कि 'KGF से पहले यश कौन था?
उनका ये बयान फिर से चर्चा में है और इसी बीच यश की मां पुष्पा ने बताया कि केजीएफ से पहले ही उनके बेटे ने पहचान बना ली थी. बता दें कि फिल्मों में आने से पहले यश टीवी में भी काम कर चुके थे . थिएटर में काम के रोज मिलते थे 50 रुपये 40 वर्षीय यश का जन्म कर्नाटक के हासन में 8 जनवरी 1986 को हुआ था.
उनका असली नाम नवीन कुमार गौड़ा है. शुरू से ही उन्हें एक्टिंग का शौक था और वो ऐसे में कम उम्र में ही घर छोड़कर बेंगलुरु आ गए थे. यहां उन्हें काम नहीं मिला तो उन्होंने थिएटर में बैकस्टेज काम करना शुरू कर दिया था. जहां उन्हें 50 रुपये रोज मिलते थे.
ये भी पढ़ें: 'तुम तो ठहरे परदेसी' से मिली पहचान, अब 50 की उम्र में सलमान की एक्ट्रेस बनीं चित्रांगदा सिंह
2004 में टीवी से किया एक्टिंग डेब्यू थिएटर के दिनों में ही अभिनेता को छोटे पर्दे का ऑफर आया था. अभिनेता के अभिनय करियर की शुरुआत साल 2004 में 20 साल की उम्र में सीरियल 'उत्तरायण' से हुई थी. इस सीरियल के बाद एक्टर ने 'प्रीति इल्लादा मेले', 'माले बिल्लू' और 'नंदा गोकुला' जैसे सीरियल्स में भी काम किया.
2007 में 'जंबाड़ा हुडुगी' से बड़े पर्दे पर आगाज सीरियल्स में काम करने के बाद यश को बड़े पर्दे पर काम करने का मौका मिला था. उनकी पहली फ
📡 स्रोत: ABP Live Film