Khacchar Karmchari Party: भोपाल में ‘खच्चर कर्मचारी पार्टी’ की चर्चा, स्कूल शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने बनाया KKP का लोगो
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Khacchar Karmchari Party : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) में स्कूल शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के बीच एक अनोखा मामला चर्चा में है। जेन-जी (Gen-Z) के अंदाज में कर्मचारियों ने कथित तौर पर ‘खच्चर कर्मचारी पार्टी’ (Khacchar Karmchari Party) का गठन कर दिया है। सोशल मीडिया पर पार्टी का पोस्टर और लोगो वायरल होने के बाद राज्य शिक्षा केंद्र में इसकी खूब चर्चा हो रही है।
अधिकारी की टिप्पणी के बाद शुरू हुआ मामला बताया जा रहा है कि राज्य शिक्षा केंद्र के डायरेक्टर ने एक मीटिंग के दौरान कार्यालय के पुराने अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए कथित तौर पर ‘खच्चर’ शब्द का इस्तेमाल किया था। इस टिप्पणी से नाराज कर्मचारियों ने इसे अलग अंदाज में लेते हुए खच्चर कर्मचारी पार्टी (Khacchar Karmchari Party) का लोगो तैयार कर लिया।
कर्मचारियों ने तैयार किया गया यह लोगो डायरेक्टर को उनके व्हाट्सऐप पर भी भेजा। इसके बाद यह पोस्टर और लोगो राज्य शिक्षा केंद्र में सोशल मीडिया के माध्यम से सर्कुलेट होने लगा। यह भी पढ़ें: CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, 40-60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं सोशल मीडिया पर वायरल हुआ KKP का पोस्टर कर्मचारियों द्वारा बनाए गए पोस्टर में KKP पार्टी (Khacchar Karmchari Party) का जिक्र किया गया है।
यह पूरा मामला अब विभागीय कर्मचारियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर पोस्टर वायरल होने के बाद कई पुराने अधिकारी और कर्मचारी खुद को मजाकिया अंदाज में ‘खच्चर कर्मचारी पार्टी’ का कार्यकर्ता बताने लगे हैं। यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: बिग बॉस को मिला पहला कैप्टन, अड़ियल खिलाड़ी के हाथ घर की सत्ता, यंग DSA ने निकाली इस कंटेस्टेंट पर खुन्नस ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की तर्ज पर नया नाम कर्मचारियों के इस कदम को कॉकरोच जनता पार्टी की तर्ज पर बनाया गया एक व्यंग्यात्मक प्रयोग बताया जा रहा है।
‘खच्चर कर्मचारी पार्टी’ के नाम और लोगो के जरिए कर्मचारियों ने अधिकारी की कथित टिप्पणी पर अपनी नाराजगी को अलग अंदाज में जाहिर किया है। यह भी पढ़ें: CG Hunger Strike: सूरजपुर में सड़क की मांग को लेकर भूख हड़ताल, 15 KM पैदल चलकर ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे ग्रामीण विभाग में चर्चा का विषय बना पोस्टर फिलहाल खच्चर कर्मचारी पार्टी वायरल पोस्टर (Khacchar Karmchari Party) को लेकर राज्य शिक्षा केंद्र के कर्मचारियों के बीच चर्चाओं का दौर जारी है।
पुराने अधिकारी और कर्मचारी इसे लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। मामला किसी आधिकारिक राजनीतिक संगठन का नहीं, बल्कि कर्मचारियों के बीच बने एक व्यंग्यात्मक समूह और उसके वायरल पोस्टर से जुड़ा बताया जा रहा है। यह भी पढ़ें: आज का मुद्दा : दिग्विजय की सनातन 'यात्रा'..सियासत की कितनी 'मात्रा | Congress | Bjp
📡 स्रोत: NewsData.io