खड़गवां से ‘सक्षम एमसीबी सेवा संकल्प अभियान 2026’ का हुआ आगाज
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, 5 सितंबर 2026
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से ‘सक्षम एमसीबी सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सत्रह सितंबर से सत्रह अक्टूबर तक जिले में स्वास्थ्य शिविर और जांच अभियान चलाया जाएगा।
इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खड़गवां में वृहद स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक उपचार का लाभ लिया।
अभियान का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को अस्पतालों और बड़े स्वास्थ्य केंद्रों तक सीमित रखने के बजाय गांव-गांव एवं घर-घर तक पहुंचाना है, ताकि दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान, नियमित स्वास्थ्य जांच और आवश्यक उपचार की सुविधा नजदीक ही मिल सके।
वृहद स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को एक ही स्थान पर चिकित्सा, स्त्री रोग, शिशु रोग, हृदय रोग, अस्थि रोग, नेत्र रोग, त्वचा रोग, कान-नाक-गला, दंत रोग तथा भौतिक चिकित्सा सहित विभिन्न विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श दिया।
शिविर में रक्तचाप, मधुमेह और कैंसर सहित गैर-संचारी रोगों की जांच के साथ महिलाओं एवं किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण, गर्भवती महिलाओं की जांच, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी उपलब्ध रही। इससे खड़गवां एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को नजदीक ही विशेषज्ञ सेवाएं मिल सकीं।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि आगामी 30 सितंबर को जनपद खड़गवां को क्षय रोग मुक्त घोषित किया जाएगा। क्षय रोग के उन्मूलन के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाकर बीमारी की पहचान एवं उपचार को प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
मंत्री ने खड़गवां, चिरमिरी और मनेंद्रगढ़ की जीवन दीप समितियों की आय में हुई बढ़ोतरी का उल्लेख करते हुए कहा कि यह जीवन दीप समिति में कार्य करने वाले लोगों की अथक मेहनत एवं परिश्रम का परिणाम है। स्वास्थ्य संस्थानों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में जीवन दीप समितियों की भूमिका महत्वपूर्ण है।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर खड़गवां में ‘सक्षम एमसीबी सेवा संकल्प अभियान 2026’ के शुभारंभ की है, जिसका उद्देश्य मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के दूरस्थ इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस अभियान को शुरू किया और बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक स्वास्थ्य शिविर और जांच अभियान चलेंगे। यह कदम इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाएँ सीमित हैं और अक्सर रोगियों को दूर तक जाना पड़ता है। इस अभियान से आम जनता को समय पर जांच, टीकाकरण और प्राथमिक उ