व्यापार

खाद्य सुरक्षा को लेकर “बने खाबो-बने रहिबो” अभियान शुरू

लेखक: AIR Raipur अंतिम अपडेट: 18 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
खाद्य सुरक्षा को लेकर “बने खाबो-बने रहिबो” अभियान शुरू

खाद्य और औषधि प्रशासन विभाग ने “बने खाबो-बने रहिबो” अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में सात दिवसीय विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया है। अभियान के पहले दिन कल प्रदेश के विभिन्न जिलों में मिठाई दुकानों, होटल-रेस्टोरेंट, कन्फेक्शनरी, थोक विक्रेताओं, खाद्य निर्माण इकाइयों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिए गए और कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान खाद्य पदार्थों को रखने अथवा पैक करने में अखबारी कागज का उपयोग नहीं करने तथा खाद्य पदार्थों में प्रतिबंधित रंगों का प्रयोग नहीं करने के संबंध में व्यापारियों और खाद्य व्यवसाय संचालकों को समझाइश दी गई।

A
AIR Raipur

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।