राज्य

खगड़िया में ठेकुआ खाने से महिला की मौत, नौ बीमार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
खगड़िया में ठेकुआ खाने से महिला की मौत, नौ बीमार

Marking : Lead All

खगड़िया में ठेकुआ खाने से महिला की मौत, नौ बीमार

खगड़िया के चौथम थाना क्षेत्र में ठेकुआ खाने के बाद एक महिला की मौत हो गई, जबकि नौ लोग बीमार पड़ गए। सभी का सदर अस्पताल में इलाज जारी है।

28 सितंबर , चौथम (खगड़िया , बिहार) : जिले के चौथम थाना क्षेत्र के हरदिया गांव में ठेकुआ खाने के बाद एक महिला की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य लोग बीमार पड़ गए। सभी बीमार लोगों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

परिजनों के अनुसार, घर में खाने के लिए ठेकुआ बनाया गया था। इसे खाने के बाद परिवार के सदस्यों की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद सभी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। वहीं, बीमार नौ लोगों का सदर अस्पताल में उपचार जारी है। घटना के बाद इलाके में चिंता का माहौल है। ठेकुआ खाने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने के कारणों की जांच की जा रही है।

इस स्टोरी फोल्डर में :

बाइट - परिजन

Caption : खगड़िया के चौथम थाना क्षेत्र में ठेकुआ खाने के बाद एक महिला की मौत हो गई, जबकि नौ लोग बीमार पड़ गए। सभी का सदर अस्पताल में इलाज जारी है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।