व्यापार

खैरथल में जिला परिवहन कार्यालय का संचालन शुरू:चार तहसीलों के लोगों को मिलेगी सुविधा, दूसरे शहरों के चक्कर से राहत मिलेगी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
खैरथल में जिला परिवहन कार्यालय का संचालन शुरू:चार तहसीलों के लोगों को मिलेगी सुविधा, दूसरे शहरों के चक्कर से राहत मिलेगी

खैरथल-तिजारा जिले के लोगों के लिए परिवहन सेवाओं से जुड़ी बड़ी सुविधा शुरू हो गई है। अब ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीयन सहित परिवहन विभाग से संबंधित विभिन्न कार्यों के लिए लोगों को दूसरे शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। राज्य सरकार की बजट घोषणा 2025-26 के तहत स्वीकृत जिला परिवहन कार्यालय खैरथल का शिवपुरम कॉलोनी, ग्रीनलैंड होटल के पीछे इस्माइलपुर रोड पर विधिवत संचालन शुरू हो गया।

स्थानीय स्तर पर मिलेंगी सेवाएं परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग की ओर से प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद कार्यालय के संचालन की प्रक्रिया पूरी की गई। जिला परिवहन अधिकारी राजीव चौधरी ने बताया कि कार्यालय का क्षेत्राधिकार खैरथल, किशनगढ़बास, हरसौली और मुंडावर तहसील रहेगा। इन क्षेत्रों के लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीयन सहित परिवहन विभाग से जुड़ी अन्य सेवाएं अब स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी।

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद कार्यालय शुरू होने के अवसर पर पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव, अलवर सरस डेयरी चेयरमैन नितिन सांगवान, खैरथल नगर परिषद सभापति विक्रम सिंह चौधरी, किशनगढ़बास नगर पालिका चेयरमैन विश्वास यादव, एडवोकेट भानुप्रकाश अग्रवाल, अलवर डीटीओ रविंद्र जोशी, खैरथल डीटीओ राजीव चौधरी सहित जनप्रतिनिधि, पार्षद, भाजपा पदाधिकारी-कार्यकर्ता तथा परिवहन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

खैरथल में तेजी से बढ़ रहा कार्यालयों का दायरा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने कहा कि खैरथल में जिला परिवहन कार्यालय शुरू होने के साथ यहां 21 विभागों के कार्यालय संचालित हो रहे हैं। शेष विभागों के कार्यालय भी जल्द स्थापित होंगे, जिससे खैरथल के विकास को गति मिलेगी।

नगर परिषद सभापति विक्रम सिंह चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से खैरथल को ग्रेटर खैरथल का दर्जा दिए जाने के साथ ही विकास कार्यों को गति मिली है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों में बिना भेदभाव विकास कार्य करवाए जाएंगे। ये रहे मौजूद कार्यक्रम का संचालन पार्षद हेमराज उर्फ जाजन मुलानी ने किया।

इस दौरान पार्षद महेंद्र पाल, नारायण छंगाणी, सरदार बलबीर, प्रमिल जसोरिया, संजय जाटव सहित बड़ी संख्या में पार्षद, जनप्रतिनिधि एवं परिवहन विभाग से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।