देश

खान सुरक्षा निदेशालय की पहल पर कोडरमा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 12 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
खान सुरक्षा निदेशालय की पहल पर कोडरमा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

खान सुरक्षा निदेशालय की पहल पर कोडरमा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, छात्राओं को स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी दी गई जानकारी, चिकित्सकीय परामर्श और दवाएं भी कराईं गईं उपलब्ध, खनन श्रमिकों के कल्याण और महिला स्वास्थ्य पर दिया गया जोर।

Short Headline: खान सुरक्षा निदेशालय की पहल पर कोडरमा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

स्वास्थ्य जागरूकता शिविर, कोडरमा, गजेन्द्र

डीजीएमएस की पहल पर लगा स्वास्थ्य जागरूकता शिविर

छात्राओं को स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी दी गई जानकारी

छात्राओं को मिला चिकित्सकीय परामर्श और दवाएं

खनन श्रमिकों के कल्याण और महिला स्वास्थ्य पर जोर

एंकर खान सुरक्षा निदेशालय, बोकारो की ओर से कोडरमा के झुमरी तिलैया स्थित गांधी उच्च विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधीन आयोजित इस कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं को स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ खनन श्रमिकों के कल्याण और सुरक्षा को बढ़ावा देना रहा।

होल्ड अप साउंड रिपोर्ट

वीओ-1 कोडरमा के झुमरी तिलैया में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान विभिन्न अस्पतालों से पहुंचीं महिला चिकित्सकों ने छात्राओं को स्वच्छता, स्वस्थ जीवनशैली और स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति जागरूक किया। इस दौरान छात्राओं ने स्वास्थ्य संबंधी सवाल पूछे और जरूरी परामर्श लिया। कार्यक्रम में खान सुरक्षा निदेशक श्याम मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

बाइट- छात्राएं

वीओ-2 खान सुरक्षा निदेशक श्याम मिश्रा ने बताया कि खनन मजदूरों के वेलफेयर और सुरक्षा को मद्देनजर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी यह सोच है कि महिलाएं स्वस्थ हो और हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाए।

बाइट- श्याम मिश्रा, निदेशक, डीजीएमएस

वीओ 03. शिविर में महिलाओं और छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए चिकित्सकीय परामर्श के साथ दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। डीजीएमएस के उप निदेशक ने बताया कि खान सुरक्षा निदेशालय की ओर से खनन श्रमिकों के कल्याण और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

बाइट- उप निदेशक, डीजीएमएस

अंतिम वीओ इस कार्यक्रम ने किशोरियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाया और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

कोडरमा से गजेन्द्र बिहारी सिन्हा की रिपोर्ट।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।