व्यापार

खानदानी सोना बेचकर पत्नी के लिए खरीदा iPhone 18 Pro Max, बड़े बिजनेसमेन ने कसा तंज

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 19 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
खानदानी सोना बेचकर पत्नी के लिए खरीदा iPhone 18 Pro Max, बड़े बिजनेसमेन ने कसा तंज

जब से IPHONE18 PRO MAX लॉन्च हुआ है तब से सभी लोगों के बीच इसे लेकर जबरदस्त उत्साह दिखाई देने को मिल रहा है. 18 सितंबर से IPHONE18 PRO कि खरीदारी के लिए एप्पल के शोरूम्स पर सुबह से काफी लंबी कतारें देखने को मिल रहीं हैं.

इस ही बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वायरल वीडियो देखने को मिल रहा है, जिसने इस फोन को लेकर बहस छेड़ दी है.

शख्स ने सोना बेचकर पत्नी के लिए खरीदा फोन

मामला कुछ यह है कि दिल्ली के एक युवक का सोशल मीडिया पर वीडियो देखने को मिला, जिसमें उसका दावा है कि उसने अपनी पत्नी के लिए नया आईफोन 19 प्रो मैक्स खरीदा है.

मजे कि बात यह है कि उसने वह फोन परिवार से मिली कुछ पुरानी सोने कि चीजें बेच कर लिया था.

व्यक्ति का कहना हे कि यह सोना उसे परिवार कि पिछली पीढ़ियों से विरासत में मिला था.

उसका यह दावा है कि उसने अपने पूर्वजों के दिये गये सोने में से कुछ सोना बेच कर अपनी पत्नी के लिए फोन लेने का फैसला किया.

यह भी पढ़ें- गजब महंगा हुआ सोना, कीमत 1.54 लाख के पार; चांदी में भी बड़ी तेजी

हर्ष गोयनका ने शेयर किया वीडियो

देश के बड़े उद्योगपति हर्ष गोयनका ने इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफोर्म पर शेयर किया.

हर्ष ने उस वीडियो पर अपना विचार व्यक्त करते हुए बताया कि कुछ लोग घर खरीदने के लिए अपने सोने को बेचते हैं, जबकि दूसरी ओर कुछ लोग अपने बच्चों के लिए भविष्य बनाने के लिए यह कदम उठाते हैं.

वहीं इस मामले में आदमी ने अपनी पत्नी को फोन दिलाने के लिए अपने परिवार से मिले हुए विरासत के सोने को बेचना सही समझा.

गोयनका कि इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी.

कुछ लोगों का कहना था कि उसने यह कदम प्यार में करा, तो दूसरी ओर कहा गया कि इतने महंगे फोन के लिए अपनी खुद के पुश्तैनी सोने को बेचना बिलकुल भी उचित साबित नहीं होता है.

कुछ लोगों का यह भी कहना था कि अगर आपको कोई

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।