खंडवा में ‘आंगन का मिलन’ अभियान शुरू, 1680 आंगनवाड़ी केंद्रों पर होंगे आयोजन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
खंडवा। जिले में सेवा-संकल्प अभियान के तहत ‘आंगन का मिलन’ अभियान की शुरुआत की गई है। अभियान का उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों को समुदाय से जोड़ना और बच्चों एवं माताओं तक पोषण, स्वास्थ्य तथा महिला कल्याण योजनाओं का लाभ प्रभावी तरीके से पहुंचाना है। अभियान के तहत 7 अक्टूबर तक जिले के 1680 आंगनवाड़ी केंद्रों पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
कार्यक्रमों के दौरान हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं की जानकारी सरल भाषा में दी जा रही है। आयोजन में लाभार्थी माताओं ने योजनाओं से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। वहीं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया। बच्चों को मिठाई और फलों का वितरण किया गया। खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने ‘आंगन का मिलन’ अभियान को समुदाय और आंगनवाड़ी केंद्रों के बीच बेहतर जुड़ाव की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार, अभियान के माध्यम से आंगनवाड़ी सेवाओं की गुणवत्ता और नियमितता को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।