राज्य

खंडवा के भवानी माता मंदिर में घटस्थापना के साथ शारदीय नवरात्रि महोत्सव शुरू, नौ दिनों तक होगी विशेष पूजा-अर्चना

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
खंडवा के भवानी माता मंदिर में घटस्थापना के साथ शारदीय नवरात्रि महोत्सव शुरू, नौ दिनों तक होगी विशेष पूजा-अर्चना

खंडवा, अक्टूबर 11: शारदीय नवरात्रि के अवसर पर खंडवा स्थित भवानी माता मंदिर में घटस्थापना के साथ नौ दिवसीय विशेष पूजन महोत्सव की शुरुआत हो गई है। अभिजीत मुहूर्त में माता की स्थापना की गई। नवरात्रि के दौरान मंदिर में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी। इस दौरान भंडारों का आयोजन भी होगा।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीराम ने वनवास के दौरान पंचवटी की यात्रा से पहले भवानी माता से आशीर्वाद प्राप्त किया था। मान्यता है कि माता ने उन्हें कई अस्त्र प्रदान किए थे। इसी धार्मिक आस्था के चलते मंदिर का विशेष महत्व माना जाता है।

मंदिर में मां तुलजा भवानी की दिनभर में तीन अलग-अलग स्वरूपों में पूजा की जाती है। नवरात्रि के नौ दिनों में यहां श्रद्धालुओं की विशेष भीड़ रहने की संभावना है।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी मंदिर की अखंड ज्योत का महत्व

खंडवा के आसपास के कई ग्रामीण क्षेत्रों में नवरात्रि के दौरान देवी प्रतिमाओं की स्थापना की जाती है। इसके लिए ग्रामीण भवानी माता मंदिर से अखंड ज्योत लेकर जाते हैं और उसी ज्योत से अपने क्षेत्रों में पूजा के लिए दीप प्रज्वलित करते हैं। इस परंपरा के चलते नवरात्रि के दौरान मंदिर की अखंड ज्योत का विशेष धार्मिक महत्व रहता है।

नौ दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में श्रद्धालु माता के दर्शन, पूजन और आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।

---------------------------

BYTE 1- गौरव सिंह चौहान - भवानी माता मंदिर पुजारी

BYTE 2- ताराचंद - श्रद्धालु

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।