खंडवा के गुड़ी गांव में किसान जागरूकता कैंप, औषधीय फसलों की खेती के लिए किसानों को किया जागरूक
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
खंडवा जिले के ग्राम गुड़ी में किसानों को पारंपरिक खेती के साथ औषधीय फसलों की खेती से जोड़ने के लिए किसान जागरूकता कैंप आयोजित किया गया। कृषि नमामि आजीविका फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा आयोजित इस कैंप में किसानों को रबी सीजन में औषधीय और उपयोगी फसलों की खेती को लेकर जानकारी दी गई।
कैंप में सिंदूर यानी अन्नाटो, अश्वगंधा, सफेद मूसली, कलौंजी, इसबगोल, धनिया, सौंफ, मेथी, एलोवेरा और तुलसी सहित अन्य फसलों की खेती के बारे में बताया गया। किसानों को इन फसलों की खेती में आने वाली लागत, फसल की देखभाल, बाजार की उपलब्धता और प्रसंस्करण की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। विशेष रूप से सिंदूर और अश्वगंधा की मांग और विपणन की संभावनाओं पर चर्चा की गई।
आयोजकों ने किसानों को औषधीय फसलों के जरिए खेती में विविधता लाने और बाजार की जरूरत के अनुसार फसल चयन करने की जानकारी दी। कैंप में किसानों और स्वयं सहायता समूह से जुड़े सदस्यों ने भी सहभागिता की।
बाइट - सुनील पंडोलिया, सीओ, कृषि नमामि कंपनी
बाइट - पुष्पा कोगे, जागृति स्वयं सहायता समूह
बाइट - नंदकिशोर जायसवाल, किसान