खंडवा जिले के नया हरसूद में अस्पृश्यता निवारणार्थ सद्भावना शिविर आयोजित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सेवा संकल्प अभियान के तहत सद्भावना शिविर आयोजित
अस्पृश्यता के खिलाफ जागरूकता का दिया संदेश
खंडवा जिले के नया हरसूद में महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत अस्पृश्यता निवारणार्थ सद्भावना शिविर आयोजित किया गया। सती माता मोहल्ले में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत सामाजिक समरसता और अस्पृश्यता जैसी कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
उन्होंने महात्मा गांधी का प्रिय भजन भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कहा कि महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने समानता, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे के महत्व पर भी चर्चा की गई।
बाइट — डॉ. कुंवर विजय शाह, कैबिनेट मंत्री
बाइट — दुर्गादास उईके, केंद्रीय राज्य मंत्री