राज्य

खण्डवा- कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन 6 अक्टूबर तक

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
खण्डवा- कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन 6 अक्टूबर तक

"ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल" पर विभिन्न कृषि यंत्रों पर अनुदान प्राप्त करने के लिए कृषकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक कृषक 24 सितम्बर से 6 अक्टूबर तक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सहायक कृषि यंत्री अधिकारी द्वारा बताया गया कि इसमें श्रेडर/मल्चर, बेलर, स्लेशर, स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम, हे रेक/स्ट्रॉ रेक एवं रोटोकल्टीवेटर कृषि यंत्र शामिल हैं।

प्राप्त आवेदनों की लॉटरी 7 अक्टूबर को संपादित की जाएगी। उन्होंने बताया कि कृषकों को आवेदन के साथ अपने स्वयं के बैंक खाते से सहायक कृषि यंत्री खंडवा के नाम निर्धारित धरोहर राशि का डिमांड ड्राफ्ट जमा करना अनिवार्य होगा। धरोहर राशि के बिना प्रस्तुत आवेदन मान्य नहीं होगा। जिले के कृषक अधिक जानकारी के लिए कार्यालय सहायक कृषि यंत्री खंडवा में संपर्क कर सकते है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।