खंडवा- नगरीय निकाय और पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 29 सितंबर को मतदान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत उपनिर्वाचन 2026 का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। खंडवा जिले में जनपद पंचायत सदस्य के 1, सरपंच के 3 और पंच के 30 पदों के लिए उपचुनाव होगा। निर्वाचन की सूचना और नामांकन प्रक्रिया 8 सितंबर से शुरू होगी।
नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर, जांच 16 सितंबर और नाम वापसी की अंतिम तिथि 18 सितंबर निर्धारित है। इसी दिन चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा। 29 सितंबर को मतदान होगा। नगरीय निकायों में मतदान सुबह 7 से शाम 5 बजे तक और पंचायतों में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक होगा।
पंचायतों के पंच पदों की मतगणना मतदान के तुरंत बाद केंद्र पर होगी, जबकि सरपंच और जनपद पंचायत सदस्य के परिणाम 3 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। जिला पंचायत सदस्य एवं पंच पदों के परिणाम 5 अक्टूबर 2026 को घोषित होंगे।