खंडवा के नमो वन में सेवा संकल्प अभियान के तहत वृहद पौधारोपण
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
विधायक कंचन तनवे और महापौर अमृता यादव ने किया पौधारोपण
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को खंडवा विधानसभा स्तरीय वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन नमो वन में किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम में खंडवा विधायक कंचन तनवे और महापौर अमृता यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि शामिल हुए। सभी ने पौधारोपण को पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, हरियाली बढ़ाने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
इस दौरान सैकड़ों लोगों ने एक साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रकृति संरक्षण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना और ‘एक व्यक्ति–एक पौधा, एक परिवार–एक पौधा’ की अपील को साकार करना रहा। अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए।
--- बाइट कंचन तनवे - विधायक, खंडवा बाइट अमृता यादव - महापौर, खंडवा