राज्य

खंडवा में नवरात्रि उत्सव के बीच नगर निगम स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचा रहा है

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 15 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
खंडवा में नवरात्रि उत्सव के बीच नगर निगम स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचा रहा है

खंडवा में स्वच्छता गरबा से जागरूकता, नवदुर्गा पंडालों में पहुंच रही नगर निगम की टीम

खंडवा में नवरात्रि उत्सव के बीच नगर निगम स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचा रहा है। स्वच्छता सेवा पखवाड़े के तहत नवदुर्गा पंडालों में जागरूकता अभियान चलाकर श्रद्धालुओं और आयोजकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अभियान में पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने, फोर बिन व्यवस्था अपनाने और कचरे का उचित निस्तारण करने की समझाइश दी जा रही है।

लोगों से घरों का कचरा डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहन में डालने और आसपास साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की जा रही है। स्वच्छता गरबा और स्वच्छता शपथ के माध्यम से भी नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है। महापौर अमृता अमर यादव के अनुसार, धार्मिक आयोजनों के जरिए स्वच्छता का संदेश अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

शिवराज नगर में भी रहवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

------ बाइट — संजना पटेल, स्वच्छता टीम प्रभारी

बाइट — अमृता अमर यादव, महापौर, नगर निगम खंडवा

-------

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।