खंडवा में पीएम सूर्य घर योजना का शिविर, 78 हजार तक सब्सिडी की दी जानकारी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सेवा सेतु अभियान के तहत आयोजित कैंप में रूफटॉप सोलर की पात्रता और आवेदन प्रक्रिया समझाई
हितग्राही ने बुक किए 3-3 किलोवाट के दो सोलर यूनिट
खंडवा, अक्टूबर 07: जिले में सेवा सेतु अभियान के तहत मां नवचंडी प्रांगण में पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना का विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में आमजन को रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और सब्सिडी की जानकारी दी गई। जिला अधीक्षण यंत्री ने बताया कि योजना के तहत 3 किलोवाट तक का सोलर संयंत्र लगाने पर केंद्र सरकार की ओर से अधिकतम 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है।
यह राशि पात्र उपभोक्ता के खाते में सीधे पहुंचती है। बैंक अधिकारियों ने सोलर संयंत्र के लिए उपलब्ध ऋण सुविधा की जानकारी भी दी। हितग्राही गायत्री डोंगरे ने योजना की जानकारी लेने के बाद 3-3 किलोवाट के दो सोलर यूनिट बुक किए। विधायक कंचन मुकेश तनवे ने लोगों से योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।
------
बाइट :
दिलीप कुमार बुके, जिला अधीक्षण यंत्री, खंडवा
कंचन मुकेश तनवे, विधायक, खंडवा विधानसभा गायत्री डोंगरे, हितग्राही, खंडवा
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर खंडवा जिले में पीएम सूर्य घर योजना के तहत आयोजित विशेष शिविर के बारे में है, जहाँ आम जनता को रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी की जानकारी दी गई। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सरकार की ऊर्जा स्वावलंबन और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की पहल को दर्शाता है, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग बढ़ेगा। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक है, क्योंकि इससे बिजली बिल कम होगा, ऊर्जा स्वतंत्रता बढ़ेगी और पर्यावरण संरक्षण में