राज्य

खंडवा के प्रसिद्ध भवानी माता मंदिर में घटस्थापना के साथ नौ दिवसीय विशेष पूजन शुरू

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
खंडवा के प्रसिद्ध भवानी माता मंदिर में घटस्थापना के साथ नौ दिवसीय विशेष पूजन शुरू

शारदीय नवरात्रि के अवसर पर खंडवा के प्रसिद्ध भवानी माता मंदिर में घटस्थापना के साथ नौ दिवसीय विशेष पूजन शुरू हो गया है। अभिजीत मुहूर्त में माता की स्थापना कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। मंदिर से जुड़ी मान्यता के अनुसार, भगवान राम ने वनगमन के दौरान माता भवानी से आशीर्वाद और अस्त्र प्राप्त किए थे। मां तुलजा भवानी की दिन में तीन अलग-अलग स्वरूपों में पूजा की जाती है। नवरात्रि के दौरान माता के नौ रूपों की विशेष आराधना के साथ भंडारों का आयोजन भी होगा। खंडवा के ग्रामीण क्षेत्रों में मूर्ति स्थापना के लिए श्रद्धालु इसी मंदिर से अखंड ज्योत लेकर जाते हैं और उसे प्रज्वलित करते हैं।

----------- बाइट- गौरव सिंह चौहान — पुजारी, भवानी माता मंदिर

बाइट- ताराचंद — श्रद्धालु

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।