खंडवा- रानी दुर्गावती जयंती पर हरसूद में आयोजन, 52 गढ़ों के राजवंशज होंगे सम्मानित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रिमोट के माध्यम से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर तेंदूपत्ता बोनस एवं काष्ठ लाभांश राशि का वितरण किया जाएगा। साथ ही स्कूली सामग्री सहित विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ प्रदान किए जाएंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे। रानी दुर्गावती जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में जनजातीय कार्य विभाग के राज्यमंत्री दुर्गादास उइके तथा प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि रानी दुर्गावती का जन्म 5 अक्टूबर 1524 को हुआ था। उन्होंने गोंडवाना की सत्ता संभालते हुए अपने शासनकाल में प्रशासन और सैन्य व्यवस्था को मजबूत किया। वर्ष 1564 में मुगल सेना के आक्रमण के दौरान उन्होंने अदम्य साहस के साथ मुकाबला किया और वीरगति प्राप्त की। रानी दुर्गावती का शौर्य, स्वाभिमान और बलिदान आज भी जनजातीय समाज सहित पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके जन्मदिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम गोंडवाना की गौरवशाली विरासत और रानी दुर्गावती के योगदान को सम्मान देने के रूप में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।