खंडवा में सेवा ज्योति यात्रा का आगाज, चारों विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों ने संभाली मशाल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अनाज मंडी से बस स्टैंड तक निकली मशाल यात्रा
पीएम मोदी का लाइव संबोधन सुना जिले की चारों विधानसभा सीटों तक पहुंचेगी सेवा ज्योति यात्रा
खंडवा, जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल के अवसर पर सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री विजय शाह सहित स्थानीय विधायक और खंडवा महापौर अमृता यादव शामिल हुए। कार्यक्रम से पहले अनाज मंडी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया, जिसे मौजूद लोगों ने सुना।
इसके बाद वंदे मातरम् गान के साथ मशाल यात्रा शुरू हुई। चारों विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों ने संयुक्त रूप से मशाल यात्रा का नेतृत्व किया। यात्रा अनाज मंडी से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए बस स्टैंड पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। सेवा ज्योति यात्रा जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जाएगी।
कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
------
बाइट :
- छाया मोरे — विधायक, पंधाना
- कंचन तनवे — विधायक, खंडवा\