राज्य

खंडवा- श्रावण सोमवार और नाग पंचमी पर ओंकारेश्वर सहित जिलेभर में उमड़ी आस्था

लेखक: AIR Bhopal अंतिम अपडेट: 18 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

सवारी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। नर्मदा तट पर भगवान ओंकारेश्वर एवं ममलेश्वर की रजत प्रतिमाओं का दुग्ध एवं पंचामृत से अभिषेक किया गया तथा नर्मदा नदी में नौका विहार कराया गया। नाग पंचमी के अवसर पर वर्ष में केवल एक बार खुलने वाली नाग शिला के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर ट्रस्ट द्वारा भगवान को छप्पन भोग अर्पित किए गए तथा 251 लीटर पंचामृत से महाअभिषेक और 251 किलो पेड़े का विशेष भोग लगाया गया। जिले के विभिन्न नाग मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। भक्तों ने नागदेवता का पूजन-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में दिनभर धार्मिक अनुष्ठान, भजन, आरती और प्रसादी वितरण का क्रम चलता रहा। इस अवसर पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल एवं विधायक कंचन मुकेश तनवे ने विभिन्न धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करते हुए पूजा-अर्चना की और श्रद्धालुओं से मुलाकात की।

A
AIR Bhopal

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।