राज्य

खंडवा में युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन, 200 युवाओं का पंजीयन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
खंडवा में युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन, 200 युवाओं का पंजीयन

10 कंपनियों ने युवाओं के लिए दिए रोजगार के अवसर, मौके पर चयन

बेरोजगार युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खंडवा की शासकीय आईटीआई परिसर में युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिस मेले का आयोजन किया गया। मेले में निजी कंपनियों ने हिस्सा लिया और साक्षात्कार के जरिए युवाओं का चयन किया। मेले में जिलेभर से बड़ी संख्या में युवक-युवतियां पहुंचे।

जिला रोजगार अधिकारी लक्ष्मण सिंह सिलौटे के अनुसार, मेले में विभिन्न निजी कंपनियों ने तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों के लिए करीब 200 युवाओं का पंजीयन किया। मेले में पांचवीं से लेकर स्नातकोत्तर तक की शैक्षणिक योग्यता रखने वाले 18 से 35 वर्ष आयु के युवाओं ने भाग लिया। चयनित अभ्यर्थियों को आठ हजार से 20 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन पर रोजगार के अवसर दिए जा रहे हैं।

मेले में 10 कंपनियों ने हिस्सा लिया और साक्षात्कार के दौरान कई युवाओं का मौके पर ही चयन किया गया। इससे युवाओं में उत्साह देखने को मिला।

---- बाइट- लक्ष्मण सिंह सिलौटे, जिला रोजगार अधिकारी

बाइट- अमन माली, चयनित अभ्यर्थी -----------

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।