खंडवा में मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की भव्य शोभायात्रा, आसमान से हुई फूलों की बारिश
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नवरात्र के पावन पर्व के समापन के बाद प्रदेशभर में मां दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में खंडवा में बुधवार रात मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन का भव्य चल समारोह निकाला गया। गाजे-बाजे और भक्तिमय माहौल के बीच निकली शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस चल समारोह में जे.पी.बी क्लब, माता चौक, इंदिरा चौक, गणेश तलाई, चंपा-नगर और रामेश्वर सहित अन्य प्रमुख स्थानों की मां दुर्गा प्रतिमाएं शामिल हुईं।
शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जे.पी.बी क्लब की ओर से आयोजित शोभायात्रा इस बार विशेष आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा के दौरान जगह-जगह आसमान से फूलों की वर्षा की गई, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। वहीं, केरल के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गईं विभिन्न आकर्षक झांकियों ने भी लोगों का ध्यान खींचा।
प्रतिमा विसर्जन को व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए नगर निगम की ओर से विशेष विसर्जन कुंड तैयार किए गए थे। बुधवार रात से शुरू हुआ विसर्जन का सिलसिला गुरुवार सुबह तक जारी रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी और अगले वर्ष फिर आने की कामना की।
लोवर हेडर-
खंडवा में मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन का भव्य चल समारोह
गाजे-बाजे के साथ निकलीं माता रानी की प्रतिमाएं
जे.पी.बी क्लब की शोभायात्रा में आसमान से बरसे फूल
केरल के कलाकारों की झांकियों ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
नगर निगम ने विसर्जन के लिए तैयार किए विशेष कुंड