राज्य

खंडवा- ओंकारेश्वर रोड रेलवे स्टेशन का निर्माण पूरा, दिसंबर 2026 से पहले यात्री ट्रेनें शुरू करने की तैयारी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
खंडवा- ओंकारेश्वर रोड रेलवे स्टेशन का निर्माण पूरा, दिसंबर 2026 से पहले यात्री ट्रेनें शुरू करने की तैयारी

बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। खंडवा और ओंकारेश्वर के बीच रेल कनेक्टिविटी शुरू करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। ओंकारेश्वर रोड रेलवे स्टेशन का मुख्य निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और अब यात्री ट्रेन सेवा शुरू करने की तैयारियां की जा रही हैं।

भुसावल मंडल के डीआरएम पुनीत अग्रवाल ने ओंकारेश्वर पहुंचकर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों के साथ यात्री ट्रेन सेवा शुरू करने के लिए जरूरी व्यवस्थाओं पर चर्चा की। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने अधिकारियों को शेष कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

साथ ही यात्रियों की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं को निर्धारित समय सीमा में तैयार करने पर जोर दिया। रेलवे का प्रयास है कि दिसंबर 2026 से पहले खंडवा-ओंकारेश्वर रेलखंड पर यात्री ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाए। यदि तय समय पर रेल सेवा शुरू होती है, तो सिंहस्थ से पहले श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात मिल सकती है।

इससे भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा अधिक सुगम होने की उम्मीद है।

बाइट - पुनीत अग्रवाल, डीआरएम, भुसावल मंडल

बाइट - सुनील जैन, पूर्व रेल मंडल सलाहकार समिति सदस्य

-----

5 लोअर हेडर खंडवा-ओंकारेश्वर रेल कनेक्टिविटी को लेकर बड़ी खबर

ओंकारेश्वर रोड रेलवे स्टेशन का मुख्य निर्माण कार्य पूरा

डीआरएम पुनीत अग्रवाल ने स्टेशन का निरीक्षण किया

दिसंबर 2026 से पहले यात्री ट्रेनें शुरू करने का लक्ष्य

सिंहस्थ से पहले श्रद्धालुओं को मिल सकती है रेल सेवा की सौगात

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।