खंडवा- समारोहपूर्वक मनाया गया मध्यप्रदेश स्थापना दिवस, मंत्री डॉ. विजय शाह ने किया ध्वजारोहण
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस एक नवंबर को खंडवा जिले में समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर स्थानीय पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में जिले में हुए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए नागरिकों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। इसमें प्रथम पुरस्कार के रूप में विनोद पवार को ट्रैक्टर, द्वितीय पुरस्कार सोनाली चौहान को बुलेट मोटरसाइकिल तथा तृतीय पुरस्कार लालू यादव को ई-स्कूटर प्रदान किया गया।
वहीं, भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत कुलदीप सिंह मौर्य, अनिरुद्ध सरमंडल, कशिश बिर्ले, लकी नागड़े, अनीता डाकसे और आंचल देवड़ा को एक-एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
मंत्री डॉ. शाह ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की सराहना कर उनका उत्साहवर्धन किया।