राजनीति

खंगार क्षत्रिय समाज महासभा का राष्ट्रीय विस्तार, 51 पदाधिकारियों की नियुक्ति

लेखक: Ranu Parihar अंतिम अपडेट: 14 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
खंगार क्षत्रिय समाज महासभा का राष्ट्रीय विस्तार, 51 पदाधिकारियों की नियुक्ति

ग्वालियर। अखिल भारतीय खंगार क्षत्रिय समाज महासभा ने संगठन के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के लिए 51 पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। इसके साथ ही युवा संगठन को मजबूत करने के लिए उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश में युवा प्रदेश अध्यक्षों की भी घोषणा की गई है। नियुक्तियां चयन समिति की अनुशंसा पर आगामी आदेश तक के लिए की गई हैं।

महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दद्दा मलखान सिंह और कार्यकारी अध्यक्ष रामरूप सिंह परिहार ने 14 सितंबर 2026 को जारी दो अलग-अलग आदेशों के माध्यम से नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। संगठन का उद्देश्य देशभर में खंगार क्षत्रिय समाज को संगठित कर सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाना बताया गया है।

मध्यप्रदेश में चंदन सिंह (राजू ठाकुर) को प्रदेश अध्यक्ष और मनी सिंह परिहार को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी अमित खंगार को दी गई है। राजस्थान में धर्मेन्द्र सिंह, आंध्र प्रदेश में राघवेन्द्र परिहार, कर्नाटक में महेन्द्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष तथा रामकुमार परिहार को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

तमिलनाडु में विक्रम सिंह परिहार, गुजरात में नेतराम, दिल्ली में चन्द्रकांत सिंह, छत्तीसगढ़ में इंदर सिंह, महाराष्ट्र में भागवत सिंह और बीदाप्रसाद खंगार नागपुर तथा बुंदेलखण्ड क्षेत्र में उत्तम सिंह खंगार नहदौरा को अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

राष्ट्रीय संगठन में पंजाब सिंह दतिया, कमल सिंह परिहार दबोह, डॉ. राकेश परिहार ग्वालियर, रविन्द्र सिंह परिहार दिल्ली और प्रहलाद सिंह बैंगलोर को महासचिव नियुक्त किया गया है। सचिव पद पर भूपत सिंह जालौन, गब्बर सिंह शिवपुरी, लालाराम बांदा, शैलेन्द्र प्रताप सिंह कानपुर, जगदेव सिंह दिल्ली, अमित परिहार उज्जैन, विनोद चौहान नोएडा, लल्लू सिंह पहलवान बांदा, रामकिशोर सिंह (बाल) बांदा, पातीराम परिहार कर्सेरा शिवपुरी, रमेश ठाकुर तवानगर होशंगाबाद, विजय कुमार एडवोकेट मथुरा, के.पी. वर्मा तरीचर निवाड़ी, राजबहादुर परिहार (रहीश) झांसी, प्रकाश सिंह मुंबई और मलखान सिंह राय सागर को जिम्मेदारी दी गई है।

रमेश बिल्हेटी ग्वालियर और आनंद शास्त्री दिल्ली को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है। नरेन्द्र सिंह परिहार टुकी दतिया, राकेश परिहार शिवपुरी और विष्णु परिहार डबरा को सह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अमर सिंह परिहार भोपाल, पप्पू परिहार सरपंच शिवपुरी, राजू परिहार गढ़कुण्डार निवाड़ी, सूरज बाबू उरई, रामखिलावन उगरापुर जालौन, ज्ञान सिंह खंगार गंगापुर राजस्थान, मगन सिंह खंगार कैमा राजस्थान, संतोष सूरावत राजस्थान, रामसिया परिहार दतिया, लाल सिंह परिहार लहार, सरदार सिंह राय सागर, काशीराम राय सागर, रोहित राय हटा दमोह, जीतेन्द्र सिंह रसी भिण्ड और सुरेन्द्र सिंह परिहार ग्वालियर को सदस्य बनाया गया है।

युवा संगठन के विस्तार के तहत एडवोकेट महेश परिहार को युवा प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश और कृष्णपाल सिंह (मोलू) को युवा प्रदेश अध्यक्ष मध्यप्रदेश नियुक्त किया गया है।

महासभा नेतृत्व ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में समाज के लोगों से संपर्क बढ़ाने, सदस्यता अभियान चलाने, सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता लाने तथा शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए काम करने की अपेक्षा की है।

महासभा के अनुसार, संगठन पंजीयन क्रमांक 735 के तहत पंजीकृत है और खंगार क्षत्रिय समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रहा है। संगठन के विस्तार के बाद अब सभी प्रदेश अध्यक्ष अपनी-अपनी प्रदेश कार्यकारिणी का गठन कर राष्ट्रीय नेतृत्व को सौंपेंगे।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

खंगार क्षत्रिय समाज महासभा ने अपनी राष्ट्रीय संरचना को सुदृढ़ करने के लिए 51 पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। यह कदम समाज के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और युवा वर्ग को सक्रिय करने हेतु उठाया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष दद्दा मलखान सिंह और कार्यकारी अध्यक्ष रामरूप सिंह के नेतृत्व में यह निर्णय समाज के विकास और समन्वय को तेज करेगा। इससे समाज के सदस्य एकजुट होकर सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे आम जनता को बेहतर सामाजिक समर्थन और अवसर मिलेंगे।

R
Ranu Parihar

रानू परिहार शिवपुरी के वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो लंबे समय से जनसमस्याओं और सामाजिक मुद्दों को अपनी पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाते हैं। वे जमीनी स्तर की खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाते हैं।