देश

खनिज ब्लॉक्स की नीलामी को बढ़ावा देने के लिए 31 अगस्त को नवा रायपुर में होगा रोड शो

लेखक: AIR Raipur अंतिम अपडेट: 28 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
खनिज ब्लॉक्स की नीलामी को बढ़ावा देने के लिए 31 अगस्त को नवा रायपुर में होगा रोड शो

रायपुर, 28 अगस्त 2026 छत्तीसगढ़ में महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिज ब्लॉक्स की नीलामी को बढ़ावा देने के लिए 31 अगस्त को नवा रायपुर में रोड शो आयोजित किया जाएगा। भारत सरकार के खान मंत्रालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केंद्र एवं राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

केंद्र सरकार ने नीलामी की आठवीं किश्त में 20 खनिज ब्लॉक्स शामिल किए हैं। इनमें ग्रेफाइट, दुर्लभ मृदा तत्व, वैनेडियम, टाइटेनियम और टंगस्टन जैसे खनिज शामिल हैं। रोड शो में निवेश और नीलामी प्रक्रिया पर चर्चा होगी। पहली सितंबर को नीलाम किए गए खनिज ब्लॉक्स के संचालन की समीक्षा और माइन विजिट भी प्रस्तावित है।

A
AIR Raipur

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।