अपराध

खनियाधाना पुलिस की कार्रवाई, 9 पेटी अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार 4 लाख की स्विफ्ट डिजायर कार भी जब्त, कुल जब्ती करीब 4.40 लाख रुपये

लेखक: Kuldeep Sharma अंतिम अपडेट: 28 अक्टूबर 2026 👁️ 5 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
खनियाधाना पुलिस की कार्रवाई, 9 पेटी अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार  4 लाख की स्विफ्ट डिजायर कार भी जब्त, कुल जब्ती करीब 4.40 लाख रुपये

खनियाधाना। शिवपुरी जिले के खनियाधाना थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतेन्द्र लोधी (26), निवासी ग्राम छिरवाह, थाना पिछोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से देशी प्लेन शराब की 9 पेटी, जिसकी कीमत करीब 40,500 रुपये है, तथा बिना नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार, जिसकी कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई गई है, जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, 28 अक्टूबर 2026 की रात करीब 1:30 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ओढ़ी गांव की ओर से कार में अवैध शराब लेकर खनियाधाना आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर चालक कार खड़ी कर भागने लगा, जिसे पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सतेन्द्र लोधी बताया। कार में रखी शराब के संबंध में वैध लाइसेंस और वाहन के दस्तावेज मांगे जाने पर वह प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने शराब और कार जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 402/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

K
Kuldeep Sharma

कुलदीप शर्मा पिछोर, शिवपुरी के वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो लंबे समय से जनसमस्याओं और सामाजिक मुद्दों को अपनी पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाते हैं। वे जमीनी स्तर की खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाते हैं