राज्य

खरगोन में निकली भव्य पत्रकार एकता कावड़ यात्रा मुस्लिम पत्रकारों ने भी बढ़ाया भाईचारे का संदेश

लेखक: Shahrukh Khan अंतिम अपडेट: 24 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

खरगोन में अंतिम श्रावण सोमवार पर शिवभक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिला जहां लगातार चौथे वर्ष पत्रकारों ने कंधों पर कांवड़ उठाकर पत्रकार एकता कांवड़ यात्रा निकाली। दावा है कि देश में पत्रकारों की यह अनूठी कांवड़ यात्रा है, जिसमें कलम के सिपाही खबरों की जिम्मेदारी के साथ अब कांवड़ की जिम्मेदारी भी निभाते नजर आए।

प्राचीन और ऐतिहासिक सिद्धनाथ महादेव मंदिर से अभिषेक पूजन के बाद नर्मदा और गंगाजल लेकर पत्रकार कांवड़ यात्रा में शामिल हुए। करीब 7 किलोमीटर पैदल सफर तय करते हुए यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर मेलडेरेश्वर महादेव मंदिर पहुंची, जहां नर्मदा और गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया गया।

खास बात यह रही कि इस यात्रा में मुस्लिम पत्रकार भी शामिल हुए, वहीं मुस्लिम समाज के पत्रकारों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा में शामिल कलम के सिपाहियों का हौसला बढ़ाया।

यात्रा ने धार्मिक आस्था के साथ एकता, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया इसके साथ ही पत्रकार ढोल बाजे पर नाचते झूमते नजर आए शहर में यात्रा का जगह-जगह सामाजिक, व्यापारिक और राजनीतिक संगठनों के साथ विभिन्न समुदायों के लोगों ने स्वागत किया।

कहीं पुष्पवर्षा हुई तो कहीं सेवा और जलपान के स्टॉल लगाए गए पत्रकारों की इस कांवड़ यात्रा का उद्देश्य सिर्फ शिवभक्ति तक सीमित नहीं है बल्कि देश और समाज में सुख-समृद्धि, शांति, सद्भाव और अच्छी बारिश की कामना भी है।

खरगोन की पत्रकार एकता कांवड़ यात्रा ने श्रावण के अंतिम सोमवार को भक्ति के साथ सामाजिक सौहार्द की एक अलग तस्वीर पेश की।

S
Shahrukh Khan

शाहरुख खान — खरगोन संवाददाता शाहरुख खान वॉइस ऑफ क्रांति के लिए खरगोन जिले से स्थानीय और महत्वपूर्ण खबरें उपलब्ध कराते हैं। वे क्षेत्र की जनसमस्याओं, स्थानीय घटनाओं और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते है