राजनीति

खरगोन में पात्र भूस्वामियों को मिलेगी मुफ्त रजिस्ट्री:17 सितंबर से दो अभियान शुरू, जनसेवा के साथ रक्तदान शिविर भी लगेंगे

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 13 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
खरगोन में पात्र भूस्वामियों को मिलेगी मुफ्त रजिस्ट्री:17 सितंबर से दो अभियान शुरू, जनसेवा के साथ रक्तदान शिविर भी लगेंगे

खरगोन जिले में 17 सितंबर से दो बड़े सरकारी अभियान शुरू किए जाएंगे। इनमें ‘स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026’ और ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ शामिल हैं। स्वामित्व अभियान के तहत पात्र भूस्वामियों के अधिकार अभिलेखों का मुफ्त पंजीयन किया जाएगा, जबकि सेवा संकल्प अभियान के तहत पूरे महीने जनसेवा से जुड़ी गतिविधियां आयोजित होंगी।

प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने रविवार को वर्चुअल बैठक के जरिए दोनों अभियानों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान कुल 14 अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंत्री ने कहा कि विकसित भारत-2047 के संकल्प को ध्यान में रखते हुए सभी कार्यक्रम पूरी गंभीरता से किए जाएं।

जनप्रतिनिधियों को भी प्रशासन के साथ मिलकर अभियान को सफल बनाने में सहयोग करना होगा। पात्र भूस्वामियों को मिलेगा मुफ्त पंजीयन ‘स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026’ के तहत पात्र भूस्वामियों के अधिकार अभिलेखों का मुफ्त पंजीयन किया जाएगा। इससे लोगों को जमीन और संपत्ति से जुड़े कानूनी दस्तावेज मिल सकेंगे।

साथ ही संपत्ति संबंधी विवादों के समाधान में भी मदद मिलेगी। कलेक्टर गुरु प्रसाद ने बताया कि स्वामित्व अभियान के लिए जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ‘आशीर्वाद का दीया’ से होगी सेवा संकल्प की शुरुआत ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ की शुरुआत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगी। इसके तहत हितग्राहियों के घरों के साथ बड़े सार्वजनिक और ऐतिहासिक स्थानों पर दीपक जलाए जाएंगे।

अभियान के पहले दिन जिला अस्पताल और सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर भी लगाए जाएंगे। इसके बाद 19 सितंबर से स्कूल-कॉलेजों में ‘मेरे सपनों का भारत’ प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। वहीं, 2 से 10 अक्टूबर तक ‘सेवा सेतु अभियान’ के तहत बड़े शिविर लगाए जाएंगे। 7 अक्टूबर को निकलेगी सेवा ज्योति कलश यात्रा अभियान के तहत 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ निकाली जाएगी।

प्रशासन की ओर से पूरे महीने जनसेवा से जुड़े अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।