विदेश

'खार्ग द्वीप के परखच्चे उड़ा दिए....', राष्ट्रपति ट्रंप का अब तक का सबसे बड़ा, जारी किया तबाही का AI वीडियो

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 31 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'खार्ग द्वीप के परखच्चे उड़ा दिए....', राष्ट्रपति ट्रंप का अब तक का सबसे बड़ा, जारी किया तबाही का AI वीडियो

Kharg Island: अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू हो गई है. पहले अमेरिका ने ईरान के लारक द्वीप पर हमले किए. इसके जवाब में ईरान ने जॉर्डन में अमेरिकी बेस पर मिसाइलें दागीं.

इसी बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक AI से बना वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि ईरान का प्रमुख ऊर्जा केंद्र खार्ग द्वीप पूरी तरह तबाह हो रहा है. हालांकि, इस दावे की पुष्टि करने वाला कोई दूसरा सबूत सामने नहीं आया है.

रिपोर्ट के मुताबिक, खार्ग द्वीप पर ईरानी ऊर्जा केंद्र पर हमले की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है. इस मामले में व्हाइट हाउस और अमेरिकी रक्षा विभाग से भी जानकारी मांगी गई, लेकिन तुरंत कोई जवाब नहीं मिला. Kharg Island being blown to smithereens!!!

President DJT ( TS: Aug 30 2026, 10:18 PM ET )​​​​​​​​‍‌​​​‍​‌‌‍​​​‍‌‍‌‍​​​‍‍​‍‌‍​​​‍‌‌‍‌‌ pic.twitter.com/PCMlBJHzne — Commentary Donald J. Trump Truth Social Posts On X (@TrumpTruthOnX) August 31, 2026

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।