मनोरंजन

'खतरों के खिलाड़ी 15' से जल्दी बाहर होने पर छलका अविका गोर का दर्द

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 30 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'खतरों के खिलाड़ी 15' से जल्दी बाहर होने पर छलका अविका गोर का दर्द

अभिनेत्री अविका गोर ने 'खतरों के खिलाड़ी 15' से अपने एलिमिनेशन के बाद पहली बार अपने अनुभव और भावनाओं के बारे में खुलकर बात की है. शो से इतनी जल्दी बाहर होना उनके लिए आसान नहीं रहा.

अविका ने कहा कि एलिमिनेशन के बाद जब वह घर बैठकर शो देखती हैं, तो उनके मन में बार-बार यही ख्याल आता है कि अगर वह उस वक्त वहां होतीं, तो शायद और बेहतर कर सकती थीं. हालांकि, बाद में उन्हें यह भी एहसास होता है कि टीवी पर बैठकर किसी स्टंट को देखना और खुद उस डर, दबाव और एड्रेनालिन के बीच उसे करना बिल्कुल अलग बात है.

शो से जल्दी बाहर होने का दर्द अविका गोर ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट शेयर किया और बताया कि 'खतरों के खिलाड़ी' ने उनकी जिंदगी और खुद को देखने के नजरिए पर काफी असर डाला है. उन्होंने लिखा, 'मैंने 'खतरों के खिलाड़ी' देखने के बाद अपने बारे में एक बात महसूस की है.

मैं खुद को यह सोचते हुए पाती हूं कि अगर मैं वहां होती, तो मैंने हार नहीं मानी होती. मैं और ज्यादा कोशिश करती. मैं बेहतर करती.' अविका ने आगे मजाकिया अंदाज में कहा, 'शो को आराम से सोफे पर बैठकर देखने के दौरान मुझे ऐसा लगने लगता है, जैसे मैं 'खतरों के खिलाड़ी' की एक्सपर्ट बन गई हूं.

लेकिन फिर याद आता है कि मैं अपनी जिंदगी के आरामदायक माहौल में बैठकर शो देख रही हूं. मुझे न तो उस समय का दबाव महसूस हो रहा है और न ही उस स्टंट को करने का डर. बाहर बैठकर किसी स्थिति का हीरो बनना बहुत आसान है.

जब कोई चीज हमारे लिए बहुत मायने रखती है, तो हम उसे बार-बार अपने दिमाग में दोहराते हैं, अलग-अलग फैसलों की कल्पना करते हैं और कहानी का एक ऐसा वर्जन बना लेते हैं, जो कभी हुआ ही नहीं.'

ये भी पढ़ें:- कौन हैं अरुणाचल की चेल्लो मीम? 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में समय रैना को जमकर किया रोस्ट अविका ने कहा, 'शायद इसी वजह से इतनी जल्दी

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।