खेल

खेल की बात, पीएम मोदी के साथ ने युवाओं को खेल, अनुशासन और नए भारत के संकल्प से जोड़ा है : केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री उईके

लेखक: AIR Bhopal अंतिम अपडेट: 28 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
खेल की बात, पीएम मोदी के साथ ने युवाओं को खेल, अनुशासन और नए भारत के संकल्प से जोड़ा है : केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री उईके

श्री उईके ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरणादायी उद्बोधन का श्रवण किया तथा देशभर के युवाओं के साथ उनके संवाद को सुना।

इस अवसर पर केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री उईके ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का युवाओं के प्रति विश्वास और विकसित भारत के निर्माण में उनकी भूमिका को लेकर उनका मार्गदर्शन हम सभी के लिए प्रेरणादायी है।

इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों एवं युवाओं को संबोधित करते हुए उनसे संवाद किया तथा राष्ट्र निर्माण, शिक्षा, नवाचार, खेल और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प में सक्रिय खेल केवल मैदान पर जीतना नहीं सिखाता, बल्कि जीवन में आगे बढ़ने का हौसला देता है।

उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया संवाद खेल की बात, पीएम मोदी के साथ’ ने युवाओं को खेल, अनुशासन और नए भारत के संकल्प से जोड़ा है।

A
AIR Bhopal

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।