खेल

खेल दिवस पर स्टेडियम में हॉकी और पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता:पैरा खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ किया प्रतिभाग

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 29 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
खेल दिवस पर स्टेडियम में हॉकी और पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता:पैरा खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ किया प्रतिभाग

राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को जिला स्तरीय जूनियर हॉकी और पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की गई। क्षेत्रीय खेल कार्यालय और जिला प्रशासन की ओर से हुई हॉकी प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों और स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीमों ने हिस्सा लिया।

स्टेडियम के एस्ट्रोटर्फ मैदान पर खिलाड़ियों ने मुकाबले में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में एसडी सदर, डीएन इंटर कॉलेज, एनएएस कॉलेज सहित कई टीमों ने प्रतिभाग किया। वहीं जिला पैरा खेल संघ की ओर से पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता कराई गई। इसमें महिला और पुरुष दोनों वर्गों के 100 से अधिक पैरा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

खिलाड़ियों ने अलग-अलग कैटेगरी में सिटिंग थ्रो, स्टैंडिंग थ्रो और रनिंग इवेंट में प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों की अलग-अलग दिव्यांगता के आधार पर इवेंट कराए गए। प्रतियोगिता में 13 वर्षीय स्वस्तिक भी आकर्षण का केंद्र रहे। उन्होंने शॉटपुट में प्रतिभाग किया।

स्वस्तिक ने बताया कि दोस्त नक्श को खेलते देखकर उन्हें भी खेलने की प्रेरणा मिली। वह करीब नौ महीने से खेल की तैयारी कर रहे हैं। मवाना से आईं सोनम ने भी गोला फेंक प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। करीब तीन फीट कद की सोनम लंबे समय से इस खेल से जुड़ी हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।

एथलेटिक्स कोच गौरव त्यागी ने बताया कि प्रतियोगिता में 100 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कोच ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर प्रतियोगिता का उद्देश्य सिर्फ खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धा का मौका देना नहीं, बल्कि उन्हें खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना भी है।

पैरा खिलाड़ियों ने अलग-अलग इवेंट में उत्साह के साथ हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें आगे बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।