खेल प्रतिभाओं को निखारने का मंच है शालेय खेल प्रतियोगिता: उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रीवा में 70वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट से दिखाया उत्साह
रीवा, 5 अक्टूबर। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मार्तण्ड उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 के मैदान में 70वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने खेलों में सद्भावना के प्रतीक मशाल को प्रज्ज्वलित किया और प्रतियोगिता का ध्वज फहराकर आयोजन की औपचारिक शुरुआत की।

प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर प्रदेश के 10 संभागों तथा ट्राइबल विभाग से आए खिलाड़ियों ने आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। खिलाड़ियों के उत्साह और खेल भावना से समारोह का माहौल जोश और उमंग से भर गया।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल हमें अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की सीख देते हैं। खेल मैदान की सबसे बड़ी खूबसूरती यही है कि प्रतियोगिता में हर खिलाड़ी जीतने के लिए पूरी मेहनत करता है, लेकिन हारने वाला भी विजेता को गले लगाकर बधाई देता है। उन्होंने कहा कि शालेय खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और उसे निखारने का अवसर प्रदान करती हैं।
उन्होंने कहा कि रीवा में 70वीं शालेय खेल प्रतियोगिता का आयोजन पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का अवसर है। प्रदेशभर से आए खिलाड़ियों का रीवा में स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के साथ क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण भी कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को व्हाइट टाइगर सफारी और पुरवा फॉल का भ्रमण कराने की भी व्यवस्था की जाएगी।
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रतियोगिता में हैंडबॉल और थांगता मार्शल आर्ट की स्पर्धाएं आयोजित होंगी। उन्होंने कहा कि रीवा में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का विकास किया गया है। हैंडबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन ग्राम अगडाल के खेल परिसर में होगा।
उन्होंने हैंडबॉल खेल के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले स्वर्गीय रामबिहारी मिश्र को नमन करते हुए कहा कि उनकी स्मृति में अगडाल में हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए खिलाड़ियों और आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।
समारोह में राष्ट्रीय खिलाड़ी विवेक गौतम ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई। जिला शिक्षा अधिकारी पीएल मिश्रा ने स्वागत उद्बोधन में प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर की गई व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम में हेमलता सिंह, जिला पंचायत सदस्य योगेन्द्र सिंह, गौरव पाण्डेय, सहायक संचालक राजेश मिश्रा, जिला समन्वयक शिक्षा मिशन राजेश तिवारी, प्राचार्य सांदीपनि विद्यालय रायपुर कर्चुलियान वरूणेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
शालेय खेल प्रतियोगिता एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम है, जहाँ छात्रों को शारीरिक कौशल और टीम भावना विकसित करने का मौका मिलता है। यह आयोजन 70वीं बार आयोजित किया गया, जिससे राज्य के 30 से अधिक स्कूलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का एक मंच पर मुकाबला हुआ। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल द्वारा मशाल जलाने से यह स्पष्ट होता है कि सरकार शिक्षा और खेल दोनों को समान महत्व देती है। इस प्रकार के कार्यक्रम से छात्रों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और स्वस्थ शरीर के प्रति जागरूकता बढ़ती है, साथ ही समाज में खेलों के प्रति र