खेल

खेल संचालक ने किया राज्य शूटिंग अकादमी और नाथूबड़खेड़ा अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 9 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
खेल संचालक ने किया राज्य शूटिंग अकादमी और नाथूबड़खेड़ा अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण

इसके साथ ही संचालक शेखर नाथूबड़खेड़ा स्थित अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्राउंड का निरीक्षण किया और एथलेटिक्स खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके प्रशिक्षण एवं आवश्यकताओं को लेकर चर्चा की।

संचालक श्री शेखर ने अकादमी में संचालित राइफल एवं पिस्टल शूटिंग की प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने 10 मीटर, 25 मीटर एवं 50 मीटर शूटिंग रेंज तथा फाइनल रेंज का अवलोकन किया और खिलाड़ियों के प्रशिक्षण एवं अभ्यास की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने राइफल एवं पिस्टल के खिलाड़ियों से संवाद करते हुए उनके प्रशिक्षण, आवश्यकताओं और अकादमी में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने राइफल एवं पिस्टल के कोच एवं प्रशिक्षकों से भी खिलाड़ियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम, प्रदर्शन और प्रशिक्षण से जुड़ी व्यवस्थाओं पर चर्चा की।

निरीक्षण के दौरान संचालक चंचल शेखर ने अकादमी के राइफल एवं पिस्टल शूटिंग के खिलाड़ियों, कोच, प्रशिक्षकों एवं सपोर्ट स्टॉफ से मुलाकात की। उन्होंने खिलाड़ियों से सहज संवाद करते हुए उनके प्रशिक्षण अनुभव, दिनचर्या और अकादमी में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के साथ-साथ फिटनेस, तकनीकी मार्गदर्शन, रिकवरी और मानसिक मजबूती के लिए आवश्यक सहयोग एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

संचालक श्री शेखर ने अकादमी के जिम, मेस एवं भोजन व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने खिलाड़ियों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन, फिटनेस सुविधाओं तथा दैनिक आवश्यकताओं से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं स्टॉफ से व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा करते हुए खिलाड़ियों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

संचालक ने अकादमी परिसर स्थित स्पोर्ट्स साइंस सेंटर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने खिलाड़ियों की फिटनेस, रिकवरी, शारीरिक क्षमता एवं खेल प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए उपलब्ध वैज्ञानिक सुविधाओं एवं उपकरणों की जानकारी ली। उन्होंने स्पोर्ट्स साइंस विशेषज्ञों एवं स्टॉफ से चर्चा कर खिलाड़ियों के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।