खेल

खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के साथ ही अनुशासन और आत्म विश्वास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं – श्री किशन सूर्यवंशी

लेखक: Santosh Yogi अंतिम अपडेट: 22 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के साथ ही अनुशासन और आत्म विश्वास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं – श्री किशन सूर्यवंशी

निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी ने सीबीएसई पश्चिम क्षेत्र टेनिस प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण किया

भोपाल, निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने कहा है कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के साथ ही अनुशासन एवं आत्म विश्वास को मजबूत बनाने का सशक्त माध्यम है। श्री सूर्यवंशी ने यह विचार सीबीएसई पश्चिम क्षेत्र टेनिस प्रतियोगिता के समापन समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये। श्री सूर्यवंशी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया और बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश एवं गुजरात के बालक / बालिकाओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया।

नगर निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी ने मंगलवार को आईईएस पब्लिक स्कूल में आयोजित सीबीएसई पश्चिम क्षेत्र टेनिस प्रतियोगिता 2026 के समापन समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। श्री सूर्यवंशी ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा को निखारने और उच्च स्तर पर प्रतिभा के प्रदर्शन का अवसर मिलता है। श्री सूर्यवंशी ने खिलाड़ियों से परिचय भी प्राप्त किया और उनके खेल की सराहना करते हुए कहा कि निश्चित ही हमारे युवा खिलाड़ी खेल के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़कर प्रदेश व देश का नाम रोशन करेंगे।

समापन समारोह में श्री सूर्यवंशी ने विभिन्न वर्गों के विजेता, उपविजेता सहित अन्य स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया और उन्हें बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं। इस मौके पर आयोजकों द्वारा श्री सूर्यवंशी का सम्मान भी किया गया। श्री सूर्यवंशी ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर आयोजकों को बधाई भी दी।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर खेल, विशेषकर टेनिस, के माध्यम से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, अनुशासन और आत्मविश्वास को मजबूत करने के महत्व पर प्रकाश डालती है। निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी ने सीबीएसई पश्चिम क्षेत्र टेनिस प्रतियोगिता के समापन और पुरस्कार वितरण में मुख्य अतिथि के रूप में यह संदेश दिया। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि खेल शिक्षा का एक अनिवार्य अंग है, जो शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक विकास को भी प्रोत्साहित करता है। इस पहल से आम जनता में स्वस्थ जीवनशैली और अनुशासन के प्रति जागरूकता बढ़ेगी, जिससे सम

S
Santosh Yogi

संतोष योगी भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार हैं जो भोपाल जिला एवं आसपास की घटनाओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।