खेल से विकसित भारत तक, 27 अगस्त को युवाओं से रूबरू होंगे प्रधानमंत्री मोदी
DATE- 26 aUGUST 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 अगस्त को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘खेलो इंडिया डायलॉग’ को संबोधित करेंगे।
राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के तहत ‘मेरा युवा भारत’ (MY भारत) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रत्येक जिले से दो-दो कॉलेजों के युवा हिस्सा लेंगे।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को भारत की खेल यात्रा से जोड़ना, उनकी आकांक्षाओं को समझना और युवा नेतृत्व के जरिए विकसित भारत के निर्माण में उनके विचारों को शामिल करना है। खेल और राष्ट्र निर्माण का साझा मंच
राष्ट्रव्यापी ‘खेलो इंडिया डायलॉग’ में खेल, युवा नेतृत्व, नागरिक कर्तव्य, स्वयंसेवा, फिटनेस और राष्ट्र निर्माण को एक साझा मंच पर लाया जाएगा।
यह पहल प्रधानमंत्री के उस दृष्टिकोण के अनुरूप है, जिसमें युवाओं की आकांक्षाओं को राष्ट्रीय विकास के केंद्र में रखते हुए एक फिट, अनुशासित और खेल-समर्पित राष्ट्र के निर्माण पर जोर दिया गया है। युवाओं को खिलाड़ियों से सीधे संवाद का अवसर राष्ट्रीय कार्यक्रम के बाद स्थानीय स्तर पर भी संवाद आयोजित किए जाएंगे।
इनमें युवा प्रतिभागियों, MY भारत के स्वयंसेवकों, स्थानीय खिलाड़ियों और जन प्रतिनिधियों की भागीदारी होगी। पहल की प्रमुख विशेषता खेलों में रुचि रखने वाले युवाओं और भारत के प्रमुख एथलीटों एवं पदक विजेताओं के बीच सीधा संवाद होगा।