खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास, 150 विद्यार्थियों के साथ शुरू हुआ पहला सत्र

राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखंड को खेल क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली। गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम परिसर में प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय के प्रथम चरण के निर्माण कार्यों का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने भूमि पूजन और शिलान्यास किया।
इसके साथ ही करीब 150 विद्यार्थियों के प्रवेश के साथ विश्वविद्यालय के पहले शैक्षणिक सत्र का भी शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड के खिलाड़ी देश-दुनिया में प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।
सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और प्रशिक्षण उपलब्ध कराने The post खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास, 150 विद्यार्थियों के साथ शुरू हुआ पहला सत्र appeared first on cgimpact.org .
📡 स्रोत: NewsData.io