खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय राज्यमंत्री ने नागरिकों को दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ

बड़वानी केन्द्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने कल जिले के शहीद भीमा नायक शासकीय महाविद्यालय में आयोजित खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम खेल की बात पीएम मोदी के साथ में सहभागिता कर उपस्थित विद्यार्थियों एवं खिलाड़ियों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरणादायी उद्बोधन का श्रवण किया।
इस अवसर पर केन्द्रीय राज्यमंत्री श्रीमती ठाकुर ने नागरिकों को खेलों का महत्व बताने के साथ ही नशा मुक्ति की शपथ दिलाकर नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया।