खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम आज धर्मशाला में होगा आयोजित
अगस्त 24, कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश): राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन धर्मशाला में किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेल एवं फिटनेस से जोड़ने के साथ-साथ खेल क्षेत्र के विकास, प्रतिभा संवर्धन, खेल प्रशासन तथा विकसित भारत@2047 को लेकर युवाओं के विचारों और आकांक्षाओं को सामने लाना है।
स्थानीय खिलाड़ियों, जनप्रतिनिधियों और युवाओं के साथ संवाद तथा युवा संवाद के आयोजन के माध्यम से खेलों को लेकर युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और उनकी प्रतिभा व विचारों को मंच देने का प्रयास किया जाएगा।
माय भारत केंद्र, कांगड़ा के उपनिदेशक ध्रुव डोगरा ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से धर्मशाला से युवाओं और खिलाड़ियों के बीच खेल, फिटनेस तथा विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर संवाद को बढ़ावा देने का संदेश दिया जाएगा।