खेतों में मजे से घूम रहा था बाघ, ग्रामीणों ने खदेड़ दिया, देखें Video

रिपोर्ट- अजहर खान, सिवनी. मध्य प्रदेश के सिवनी के बरघाट वन परिक्षेत्र की बहरई रेंज के मऊ गांव के नजदीक खेतों में बाघ की मौजूदगी से दहशत फैल गई. बाघ खेतों में घूमता नजर आया. ग्रामीणों ने शोर मचाकर बाघ को गांव की ओर आने से भगाया.
ग्रामीणों द्वारा बाघ को भगाने का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. बाघ फिलहाल जंगल की ओर भाग गया है. सूचना पर वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में सर्चिंग शुरू कर दी है. वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और अकेले खेतों की ओर न जाने की अपील की है.
📡 स्रोत: News18 Hindi MP