खिलचीपुर मंडी में किसानों का हंगामा, सड़क जाम किया:बोले- उपज के कम दाम मिल रहे, उपद्रवी मंडी में घुसे; कांटे-कुर्सियां तोड़ीं
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →किसानों ने शाम करीब 6:30 बजे कृषि उपज मंडी के सामने सड़क पर पत्थर डालकर रास्ता रोक दिया। पुलिस मौके पर पहुंची। किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान खरीदी शुरू होने तक जाम खोलने को तैयार नहीं थे। किसानों का कहना था कि मंडी परिसर में सैकड़ों ट्रैक्टर उपज लेकर खड़े हैं। रविवार और सोमवार को खरीदी प्रभावित होने से किसानों को परेशानी होगी।
मामले की सूचना पर खिलचीपुर एसडीएम ज्योति राजोरिया मौके पर पहुंचीं। उन्होंने किसानों से चर्चा कर आश्वासन दिया कि रविवार को छुट्टी के बावजूद किसानों की उपज की खरीदी शुरू कराई जाएगी। इसके बाद किसानों ने शाम करीब 7 बजे जाम खोल दिया। उपद्रवियों ने हंगामा कर तोड़फोड़ की राजगढ़ जिले की खिलचीपुर कृषि उपज मंडी में शनिवार शाम किसानों ने सड़क पर जाम लगाया।
इसी दौरान मंडी के अंदर कुछ उपद्रवियों ने हंगामा कर तोड़फोड़ की। करीब 500 किसानों ने सड़क पर पत्थर डालकर आधे घंटे तक जाम लगाए रखा। किसानों का आरोप था कि व्यापारियों ने उनकी उपज कम दाम में खरीदी और शाम के बाद खरीदी बंद कर दी। इसी बीच, कुछ युवक लाठी-डंडे लेकर मंडी परिसर में घुस गए। उन्होंने करीब 10 मिनट तक व्यापारियों के प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़ की।
उपद्रवियों ने कांटे, कुर्सियां, CCTV कैमरे और लाइटें तोड़ दीं। घटना के CCTV फुटेज भी सामने आए हैं। किसानों ने शाम 6:30 बजे जाम लगाया था, जिसे 7 बजे खोला गया। किसान बोले- 4 बजे ही खरीदी बंद कर दी कोलूखेड़ी से उपज लेकर आए किसान राकेश पवार ने बताया कि किसान सुबह से ट्रैक्टर लेकर मंडी में खड़े थे।
मंडी में खरीदी 11 बजे शुरू होनी थी। लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद खरीदी शुरू हुई। शाम 4 से 5 बजे के बीच व्यापारियों ने खरीदी बंद कर दी। कई व्यापारी चले गए। किसानों का कहना था, कि जिन किसानों के ट्रैक्टर अंदर खड़े है। उनकी उपज भी आज ही खरीदी जाए । आसपास के जिलों में सोयाबीन करीब 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक खरीदी जा रही है।
जबकि खिलचीपुर में 5100 से 5200 रुपए तक भाव मिल रहा है। बाहर किसान जाम में, अंदर लाठी-डंडे लेकर घुसे युवक किसानों के सड़क पर प्रदर्शन के दौरान मंडी परिसर के अंदर कुछ युवक लाठी-डंडे लेकर घुस गए। उन्होंने करीब 10 मिनट तक कुछ व्यापारियों के प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़ की। सबसे पहले द्वारकाधीश ट्रेडर्स के यहां गोदाम के बाहर रखा तौल कांटा तोड़ा गया।
दो कुर्सियां भी क्षतिग्रस्त की गईं। इसके बाद युवक रामप्रसाद शिवनारायण ट्रेडर्स के गोदाम स्थित ऑफिस के बाहर पहुंचे। वहां बैठे व्यापारी और कर्मचारी लाठी-डंडे देखकर अंदर चले गए। गेट बंद कर लिया। युवकों ने गेट पर पत्थर फेंके। इसके बाद बाहर लगे CCTV कैमरे और लाइट को तोड़ दिया। CCTV में कैद हुई तोड़फोड़ की घटना तोड़फोड़ की घटना के CCTV फुटेज सामने आए हैं।
इनमें 2 से 3 युवक लाठी-डंडों के साथ गेट पर पत्थर फेंकते और फिर कैमरे व लाइट तोड़ते नजर आ रहे हैं। मंडी में करीब 20 व्यापारी हैं। जिनमें से कुछ के प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़ हुई। सूचना मिलने पर खिलचीपुर थाना प्रभारी कमल सिंह गेहलोत मौके पर पहुंचे। व्यापारियों से घटना की जानकारी ली। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर तोड़फोड़ करने वाले युवकों की पहचान और तलाश कर रही है।
📡 स्रोत: NewsData.io