खेल

9 खिलाड़ी टीम इंडिया से होंगे बाहर, 6 अक्टूबर को वेस्टइंडीज से अगला मैच; ऐसी होगी प्लेइंग इलेवन

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 4 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
9 खिलाड़ी टीम इंडिया से होंगे बाहर, 6 अक्टूबर को वेस्टइंडीज से अगला मैच; ऐसी होगी प्लेइंग इलेवन

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खत्म हो गई है. भारत ने यह सीरीज 2-1 से जीती. हालांकि, वेस्टइंडीज ने तीसरे वनडे में भारत को हराकर गहरे जख्म दिए.

न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेले गए तीसरे वनडे में टीम इंडिया 351 रन बनाने के बाद भी हार गई. अब भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी.

टी20 सीरीज का पहला मैच 6 अक्टूबर को लखनऊ में खेला जाएगा.

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 मैच मंगलवार, 6 अक्टूबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा.

इस मैच की प्लेइंग इलेवन की तुलना तीसरे वनडे की प्लेइंग इलेवन से करें तो 9 खिलाड़ी टीम इंडिया से बाहर होंगे.

इसमें कप्तान शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बराड़ और अंशुल कंबोज शामिल हैं.

इतने नए खिलाड़ी टीम इंडिया में दिखेंगे

टी20 सीरीज में श्रेयस अय्यर भारत के कप्तान होंगे, जिन्होंने जापान में आयोजित हुए 2026 एशियन गेम्स में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया.

इसके अलावा टीम में वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, ईशान किशन, संजू सैमसन, रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ी एक्शन में दिखेंगे.

वनडे टीम का हिस्सा रहे कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी और नमन धीर ही टी20 सीरीज में भी एक्शन में दिखेंगे.

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन- अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव/मयंक यादव

भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज के मैचों की डेट, वेन्यू और टाइमिंग

6 अक्टूबर- पहला टी20 मैच- इकाना स्टेडियम <a title="लखनऊ" href="https://www.abplive.com/topic/lucknow" data-type="interli

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।