इन 3 खिलाड़ियों का टूटा दिल! अफगानिस्तान टी20 सीरीज में नहीं मिली जगह
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बीसीसीआई ने आज अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में 15 खिलाड़ियों को जगह मिली है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी का नाम भी हैं. ये वैभव की पहली घरेलू सीरीज होगी, जिन्होंने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए इंटरनेशनल डेब्यू किया था.
जसप्रीत बुमराह की भी वापसी हुई है, लेकिन उनका खेलना फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगा. इसमें कई ऐसे नाम नहीं हैं, जिनको लेकर उम्मीद लगाई जा रही थी कि वो इस सीरीज के लिए चुने जाएंगे. रिंकू सिंह
भारत की पिछली टी20 सीरीज में रिंकू सिंह शामिल थे, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में वह शामिल नहीं किए गए हैं. रिंकू ने भारत के लिए 48 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 702 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं. उनका स्ट्राइक रेट 156.34 का है. उनकी भूमिका फिनिशर की है. कुलदीप यादव
स्पिनर कुलदीप यादव निरंतर भारत के लिए नहीं खेल पा रहे हैं, एक सीरीज में खेलने के बाद उन्हें फिर बाहर कर दिया जाता है. कुलदीप उस टीम का हिस्सा थे, जिन्होंने इस साल टी20 वर्ल्ड कप जीता.
उन्होंने आखिरी मैच वर्ल्ड कप में ही खेला था, जो पाकिस्तान के खिलाफ था. 31 वर्षीय कुलदीप अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में नहीं चुने गए, जिन्होंने भारत के लिए खेले 54 टी20 मैचों में 95 विकेट लिए हैं.
यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी के 6 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, इनका टूटना है असंभव क्रुणाल पांड्या
ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने पिछले 2 आईपीएल सीजन में गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया. माना जा रहा था कि अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में उनकी वापसी हो सकती है, जिन्होंने 2021 में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था. हालांकि एक बा
📡 स्रोत: ABP Live Khel
💡 पृष्ठभूमि (Background)
भारत की क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए 15 खिलाड़ियों की सूची घोषित की है, जिसमें कप्तान श्रेयस अय्यर, वैभव सूर्यवंशी और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं। वैभव, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया, अब अपनी पहली घरेलू सीरीज में हिस्सा लेंगे। बुमराह की वापसी फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर है। यह निर्णय टीम के संतुलन और रणनीति को दर्शाता है, खासकर जब अफगानिस्तान एक चुनौतीपूर्ण प्रतिद्वंद्वी माना जाता है। आम जनता के लिए यह खबर राष्ट्रीय गर्व और क्रिकेट के प्रति उत्सा