खुकरिया में स्वर्गीय बटन लाल गौर की तेरहवीं में शामिल हुए विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रायसेन। ग्राम खुकरिया में स्वर्गीय बटन लाल गौर की तेरहवीं कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश जोशी सहित संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए और स्वर्गीय गौर को श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष रामफूल कीर, प्रदेश मंत्री यशवंत योगी, जिला महामंत्री विनोद मीणा, रमेश गौर, जगदीश गौर, जिला उपाध्यक्ष रायसेन सर्वेश गौर, कमलेश गौर, जिला मंत्री कपिल गौर, शुभम गौर और बबलेश गौर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय बटन लाल गौर के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए उन्हें नमन किया।